Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

भाजपा के नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांसद अतुल गर्ग ने ध्वज फहराकर सलामी ली

Neelu Keshari
15 Aug 2024 10:28 AM GMT
भाजपा के नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सांसद अतुल गर्ग ने ध्वज फहराकर सलामी ली
x

गाजियाबाद। राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को भाजपा के नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में समस्त भाजपा परिवार के साथ मनाया गया। यहां पर सुबह 9 बजे ध्वजा रोहण किया गया। सांसद अतुल गर्ग ने ध्वज फहराकर सलामी ली। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय, जय हिंद के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया। साथ ही देश की एकता अखंडता को अक्षुण रखने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के बाद कार्यालय पर मौजूद सांसद अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक के रूप में विराजमान है। तो वहीं महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी की उमंग हर देशवासी के सर चढ़ कर झूमती है।

इस दौरान बाबूजी बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, अमर दत्त शर्मा, सरदार एसपी सिंह, महेश अग्रवाल, विजय मोहन, राजेंद्र त्यागी, अनिल स्वामी, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी डैनी, राजेश्वर प्रसाद,गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, धीरज शर्मा, प्रदीप चौधरी, पंकज भारद्वाज, विरेंद्र सारस्वत, सुनील यादव, अमित प्रताप सिंह, उदिता त्यागी, अनिता शर्मा, किरण सिंह, ऋचा भदौरिया, जमालुद्दीन आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Next Story