Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

विजयनगर में गोवंश सड़कों पर कूड़ा कचरा खाने को विवश! जन अधिकार मोर्चा ने दी नगर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी

Neelu Keshari
13 Aug 2024 11:24 AM GMT
विजयनगर में गोवंश सड़कों पर कूड़ा कचरा खाने को विवश! जन अधिकार मोर्चा ने दी नगर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। विजयनगर जोन क्षेत्र में दो-तीन गौशालाएं होने के बावजूद भी विजयनगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और कॉलोनी में लगे कूड़े के ढेरों पर बड़ी संख्या में गोवंश कूड़ा कचरा खाने पर विवश है। इसे लेकर जन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निगम अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

राजेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अंदर बेहतर गौशालाओं की व्यवस्था प्रबंधन को लेकर गौशाला अधिनियम 1964 को पूरे राज्य में लागू किया गया है। गौशाला योजना के माध्यम से राज्य की सभी गौशालाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान कराई जा रही है। वर्तमान समय में प्रदेश के अंदर 498 गौशाला पंजीकृत हैं और 7,239 गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। निराश्रित गोवंशों की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना प्रारंभ की है जिसके माध्यम से 1875.51 करोड़ रुपए सरकार द्वारा खर्च किए जा चुके हैं।

पूर्व में प्रदेश के 16 नगर निगम को गौशाला और आवारा पशुओं के आश्रय स्थल बनाने के लिए 10-10 करोड़ रुपए और 75 जिलों में गोवंशों के आश्रय स्थलों के लिए 90 करोड़ राशि प्रदान की गईं है। उसके बावजूद भी आज गायें कूड़ा कचरा खाने पर विवश है। अगर एक हफ्ते के अंदर विजयनगर क्षेत्र की सड़कों से कूड़ा कचरा खाकर घूम रही गायों को गौशाला में नही भेजा गया तो जन अधिकार मोर्चा नगर निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन धरना प्रारंभ करेगी।

Next Story