
यूपी में कानून राज का नहीं ठोको राज चल रहा है: संजय सिंह

नई दिल्ली। आप सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में ज्वेलरी स्टोर पर लूट और डकैती मामले में दूसरे आरोपी को मुठभेड़ में मार दिए जाने पर योगी सरकार पर सवालों से हमला किया।
उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को जाति के नजरिए से नहीं देखना चाहता, मैं इसे न्याय के नजरिए से देखना चाहता हूं। क्या यूपी में अदालतें बंद हो गई हैं। क्या यूपी में ठोको राज होगा। क्या इस तरह खुलेआम कानून की हत्या होगी। इस देश में न्याय व्यवस्था है। आप मामले को तेजी से निपटा सकते हैं और अगर आरोपी दोषी पाया जाता है, तो उसे सजा दे सकते हैं लेकिन यह क्या है कि आप किसी को पकड़कर गोली मार देते हैं? यह न्याय नहीं है, यह न्याय व्यवस्था की हत्या है।
बता दें सोमवार को पुलिस ने सुलतानपुर डकैती कांड में आरोपी अनुज प्रताप सिंह को लखनऊ एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। अनुज पर ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटपाट करने का आरोप था।