Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

'आज के समय में वृक्षों का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है'

Tripada Dwivedi
5 Jun 2024 12:43 PM GMT
आज के समय में वृक्षों का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है
x

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रोड स्थित एच.एल.एम. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस वर्ष का थीम भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोधकता था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रघुराज प्रताप सिंह, जिन्हें पीपल मैन के नाम से जाना जाता है और प्रमुख वक्ता डॉ. गयासुद्दीन हाशमी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में वृक्षों का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि वे पर्यावरण को शुद्ध रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पीपल का वृक्ष विशेष रूप से भारतीय संस्कृति में पवित्र माना जाता है और इसके अनेक पर्यावरणीय लाभ हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल करें।

डॉ. गयासुद्दीन हाशमी ने कहा कि मरुस्थलीकरण और सूखे जैसी समस्याओं से निपटने के लिए वृक्षारोपण महत्वपूर्ण है। वृक्ष मृदा को सुंरक्षित रखते हैं और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में सहायता करते हैं। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए और उसे निभाना चाहिए।

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग और बी.ए. विभाग द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का प्रबंधन शिक्षा विभाग की प्राचार्य डॉ. ममता चौधरी और बी.ए. विभाग की प्राचार्य डॉ. सुमन लता द्वारा किया गया।

Next Story