Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

नेहरू नगर 3rd में महापौर ने घर घर जाकर बनाए भाजपा के सदस्य

Neelu Keshari
12 Sep 2024 12:49 PM GMT
नेहरू नगर 3rd में महापौर ने घर घर जाकर बनाए भाजपा के सदस्य
x

- युवा पीढ़ी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम का उत्साह: महापौर

गाजियाबाद। भाजपा द्वारा पूरे देश मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे मिस कॉल से शहर के लोगों को सदस्य बनाया गया है। इसी क्रम में महापौर सुनीता दयाल ने भी बूथ संख्या 496 ए ब्लॉक नेहरू नगर 3rd में मंडल की टीम के साथ घर-घर जाकर भाजपा के हजारों सदस्य बनाए।

महापौर ने क्षेत्र से सभी कार्यालयों, कोचिंग सेंटर, आवासों आदि में जाकर स्वम् सभी को सदस्य बनाया है। महापौर सुनीता दयाल घर घर जाकर सभी से मिली उनको बताया कि आपको भाजपा का सदस्य बनने के लिए हम आये हैं आपके फोन से मिस कॉल के माध्यम से आपको पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा।

महापौर सदस्य बनाने कोचिंग सेंटर पहुंची जहां महापौर ने बताया कि जिनके पास फोन है उनको प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आवाह्न पर भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा तो बच्चे बहुत हर्षित हो गए और उत्साह के साथ सभी सदस्य बने। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दयानंद बंसल, मंडल महामंत्री राहुल, शक्ति केंद्र संयोजक भर सिंह कोरी, शक्ति केंद्र संयोजक राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।

Next Story