Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

भोले नाथ के भक्तों को पूजा पद्धति का पूर्ण लाभ कैसे मिले...यह जानना चाहते हैं तो पढ़ें कावड़ परम्परा पुस्तक

Tripada Dwivedi
17 July 2024 12:30 PM GMT
भोले नाथ के भक्तों को पूजा पद्धति का पूर्ण लाभ कैसे मिले...यह जानना चाहते हैं तो पढ़ें कावड़ परम्परा पुस्तक
x

गाजियाबाद। प्राचीनतम सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी महाराज ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और उनकी धर्मपत्नी रितु शर्मा के हाथों गाजियाबाद के शिव भक्तों सहित प्रदेश के समस्त कावंडियों को समर्पित कावड़ परंपरा पुस्तक का विमोचन कराया।

विमोचन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस महत्त्वपूर्ण पुस्तक के बारे में बताया कि इस पुस्तक की परिकल्पना महंत नारायण गिरी महाराज के द्वारा की गई है। वह इसका संकलन राजेंद्र शर्मा के द्वारा तथा इसका प्रकाशन महंत गौरी गिरी दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर समिति गौशाला मार्ग गाजियाबाद निहित कराया गया है।

कुल 63 पन्नों की इस पुस्तक में दिव्या पीठ दिलेश्वर नाम मंदिर के इतिहास की जानकारी है इसके साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापना के बारे में जानकारी उनकी शिवरात्रि व्रत की पूजा विधि, संपूर्ण कावड़ नियमावली, कावड़ की परंपरा के बारे में प्रकाश डाला गया है। पुस्तक के मूल में दूधेश्वर पूजा विधि, शिवनामृत पूर्ण विषय विस्तार के साथ प्रकाशन किया गया है।

महंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि कावड़ परम्परा पुस्तक में धर्म प्रेमियों और भोले नाथ के भक्तों को पूजा पद्धति का पूर्ण लाभ कैसे और किस विधि से करें इसकी जानकारी परम्परा के साथ है। उन्होंने बताया कि परातत्पर सच्चिदानंद परमेश्वर शिव एक हैं, वे विश्वातीत हैं और विश्वमय भी हैं। वे गुणातीत हैं और गुणमय भी हैं। वे एक ही हैं और अनेक भी हैं।

Next Story