Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

पत्नी से झगड़ा होने पर पति पेड़ से लटका, जांच जारी

Neelu Keshari
21 Sep 2024 12:54 PM GMT
पत्नी से झगड़ा होने पर पति पेड़ से लटका, जांच जारी
x

- शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा

मोहसिन खान

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। शव देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया है। इसके बाद उन्होंने सुसाइड किया।

जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ था। शव पेड़ से लटका देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि 40 वर्षीय प्रेमपाल कनावनी गांव में अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। वह मूल रूप से हरदोई के रहना वाले था। वह मजदूरी का काम करके परिवार का पालन पोषण करते था। रात में शराब पीने को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। घर के पास पेड़ पर लटक कर सुसाइड कर लिया। एसीपी के मुताबिक शव के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story