Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

अरबों रुपये का राजस्व देने वाला साहिबाबाद साइट 4 इंडस्ट्री एरिया जलभराव कैसे है त्रस्त, देखे वीडियो

Neelu Keshari
28 Jun 2024 12:55 PM GMT
x

इंदिरापुरम। इंदिरापुरम में आज सुबह लगातार बारिश हुई। इंदिरापुरम नगर निगम जोन के अंतर्गत अरबों रुपये का राजस्व देने वाला साहिबाबाद साइट 4 इंडस्ट्री एरिया जलभराव से त्रस्त है। बारिश की वजह से अंडरपास से वसुंधरा चौक तक जलभराव हो गया है। सड़कें डूबी हुई हैं। वाहन निकालने के लिए रांग साइड चलना पड़ रहा है।

मानसून की यह पहली बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करोड़ों रुपये के लागत से नगर निगम नाला की सफाई करवाता है मगर केवल कागजों में। हकीकत आपके सामने है।

Next Story