Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद को बनाना होगा हरा-भरा, श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट शिवशक्ति धाम की ओर से लगाए जाएंगे 500 पौधे

Neelu Keshari
19 Jun 2024 7:53 AM GMT
गाजियाबाद को बनाना होगा हरा-भरा, श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट शिवशक्ति धाम की ओर से लगाए जाएंगे 500 पौधे
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। मानसून शुरू होने वाला है। शासन स्तर से मानसून के दौरान पौधारोपण की तैयारियां की जा रही हैं। श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट शिव शक्ति धाम डासना की ओर से इस मानसून में आश्रम में 500 पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है।

शिव शक्ति धाम डासना की संस्था श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट के महामंत्री छोटे नरसिंहानंद अनिल यादव ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से पौधे लगाने से लेकर उनकी सिंचाई और संरक्षण की पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि देशभर में और विशेष रूप से गाजियाबाद में हरियाली बेहद तेजी से कम हो रही है। वन और खेत खत्म हो रहे हैं, जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। इससे ज्यादा गर्मी पड़ने के साथ ही भूजल की स्थिति भी खराब होती जा रही है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। एक घर में जितने लोग हों कम से कम उतने पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित भी करें। यदि जिले की आबादी के अनुसार प्रति व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करता है तो जिले में लोगों को प्रचुर ऑक्सीजन मिलेगी। इसका प्रभाव पर्यावरण पर भी पड़ेगा और भूजल स्तर में भी सुधार होगा।

यादव ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके पहले चरण में आश्रम में पौधारोपण किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से फलदार पौधे लगाए जाएंगे। पौधों को रोपने के लेकर उनके बड़े होने तक उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा। पौधे को भी संरक्षण की जरूरत होती है। हमें पेड़, पौधों को मित्र बनाना चाहिए और उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। जिस तरह से एनसीआर में कंक्रीट का जंगल बन गया है उसकी प्रतिकूलता सभी को महसूस हो रही है। एनसीआर में प्रदूषण की गंभीर समस्या बन गई है। जिससे कई तरह की बीमारियां भी फैल रही हैं। सभी को पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आश्रम से इस अभियान को पूरे गाजियाबाद और एनसीआर में चलाया जाएगा। ट्रस्ट का प्रयास रहेगा कि गाजियाबाद और एनसीआर में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित भी किया जाए। पेड़ों की अधिकता से ही प्रदूषण और तेज गर्मी से निजात मिल सकती है।

Next Story