Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : दो घंटे में दो गुणा बढ़ा मत प्रतिशत, जलपान के बाद निकले मतदान को

Neelu Keshari
26 April 2024 7:14 AM GMT
गाजियाबाद : दो घंटे में दो गुणा बढ़ा मत प्रतिशत, जलपान के बाद निकले मतदान को
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे के बाद मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ा। कड़ी धूप को देखते हुए लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग जल्दी कर लेना चाहा। देहाती क्षेत्रों में तो मत प्रतिशत बढ़ा ही शहरी क्षेत्रों में भी लोग जलपान के बाद मतदान करने को घरों निकल गए। लोनी में सुबह 9 बजे तक मत प्रतिशत 12.8 था वह दो घंटे में बढ़कर 26.87 हो गया। इसी तरह धौलाना में सुबह 9 बजे तक मत प्रतिशत 13.78 था जो बढ़कर 11 बजे 27.65 हो गया। सुबह 9 बजे तक साहिबाबाद क्षेत्र में सिर्फ 8.25 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 11 बजे 20 प्रतिशत से बढ़ गया।

विधानसभा वार

सुबह 9 बजे तक मत प्रतिशत

सुबह 11 बजे तक मत प्रतिशत

लोनी

12.8

26.87

मुरादनगर

11.87

24.39

साहिबाबाद

8.25

20.09

गाजियाबाद

9.74

20.85

धौलाना

13.78

27.65



Next Story