Begin typing your search above and press return to search.
State

Ghaziabad News: मसूरी में लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद लोनी में गिरफ्तार हुआ

Abhay updhyay
11 Oct 2023 5:39 PM IST
Ghaziabad News: मसूरी में लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद लोनी में गिरफ्तार हुआ
x

मसूरी में लूट करने वाले एक बदमाश को लोनी पुलिस ने सोमवार शाम चिरोड़ी नहर मार्ग पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश के पैर में गोली लगी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम चिरोड़ी नहर रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति अपने साथी के साथ मिलकर लोनी क्षेत्र में घूम रहा है। तभी पुलिस को सामने से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक पर सवारों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार वापस भागने की कोशिश करने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को पीछा करता देख बाइक सवार ने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की। पुलिस की एक गोली बाइक पर बैठे एक बदमाश को लगी। गोली लगने से बाइक सवार नीचे गिर गया। मौके का फायदा उठाकर एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत गोली लगने से घायल बदमाश सलीम उर्फ शेख चिल्ली निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। शेखचिल्ली ने अपने फरार साथी का नाम इकदाद निवासी मुरादनगर बताया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मसूरी में एक लूट की घटना को अंजाम दिया था।

Next Story