
गाजियाबाद नगर निगम ने मनाया संविधान दिवस! महापौर ने दी शुभकामनाएं

अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निष्ठा से हो पालन -महापौर
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय समेत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार सभी नगर निगम के विद्यालयों में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर महापौर सुनीता दयाल भी शामिल हुई। उन्होंने महापुरुषों तथा शहीदों को याद करते हुए संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। कर्मचारियों अधिकारियों तथा माननीय पार्षदों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर संविधान दिवस के अवसर पर शपथ भी ली।
अपर नगर आयुक्त अवनिंद्र कुमार ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम के सभी स्कूलों में संविधान दिवस मनाया गया और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की गई। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानाचार्य तथा अध्यापिकाओं ने अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। संविधान दिवस पर जन-जन को मोटिवेट करते हुए यात्रा भी निकाली गई।
बता दें 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया। इसको 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।