Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम को नगर निगम को किया हैंडओवर, महापौर ने पार्षदों और क्षेत्र की जनता को दी शुभकामनाएं

Neelu Keshari
6 Sep 2024 12:22 PM GMT
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम को नगर निगम को किया हैंडओवर, महापौर ने पार्षदों और क्षेत्र की जनता को दी शुभकामनाएं
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम ने आज शुक्रवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से इंदिरापुरम हस्तांतरण कर लिया है। इसके लिए महापौर सुनीता दयाल ने इंदिरापुरम की जनता को और वहां के पार्षदों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर महापौर ने मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद दिया है और कहा है कि इंदिरापुरम हस्तांतरण होना स्थानीय पार्षद, जनता और यहां तक की सम्पूर्ण सदन की इच्छा थी जो आज पूरी हुई है।

पूर्व में मुख्यमंत्री गाजियाबाद आये थे तब यह विषय उनके सामने मंत्री सुनील शर्मा ने रखा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं इंदिरापुरम हस्तांतरण को तैयार हूं। मुख्यमंत्री के निर्देशन में आज यह कार्य पूर्ण हुआ है। लगातार सदन की बैठक में इंदिरापुरम हस्तांतरण का विषय आता रहता था। वहां के पार्षद अपने आप को अकेला महसूस करते थे उनके यहां नगर निगम विकास कार्य भी नही करा पाता था। वह लोग नगर निगम के पार्षद तो थे लेकिन यहां से कोई विकास कार्य नही मिल पाता था उन्हें, आज नगर निगम ने उनके क्षेत्र को अपनाया है और अब वहां विकास की बयार चलेगी।

आज की बैठक में सभी अधिकारियों ने शहर हित में कार्य किया है बाकी जीडीए के वीसी की ने शहर के लिए सकारात्मक सोच रखी यह प्रशंसा का विषय है।

Next Story