Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

जरनल डॉ. वीके सिंह को छठ पूजा आयोजन का बनाया गया कप्तान

Neelu Keshari
1 Oct 2024 8:28 AM GMT
जरनल डॉ. वीके सिंह को छठ पूजा आयोजन का बनाया गया कप्तान
x

गाजियाबाद। जरनल डॉ. वीके सिंह को छठ पूजा आयोजन का कप्तान बनाया गया है। पुरबिया जन कल्याण परिषद की सभी छठ पूजा आयोजकों के साथ बैठक हुई इसमें यह निर्णय लिया गया है। साथ ही छठ पूजा की घाटों की सूची और होने वाली व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। छठ पूजा का आयोजन 5 नवंबर से 7 नवंबर तक होगा।

महापर्व छठ पूजा अभियान 2024 का पुरबिया जन कल्याण परिषद् के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। जरनल डॉ. वीके सिंह सभी छठ पूजा घाटों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे। पवित्र और सुंदर ढंग से पूजा हो ऐसी व्यवस्था की जाएगी। बैठक में रीता सिंह, पंडित राकेश तिवारी, तिलक राम पाण्डेय, मनोज कुमार, साधु राम, विनोद अकेला, राम बाबू सिंह, सुजीत तिवारी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story