Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गंगा-यमुना खतरे के निशान पर आई, 24 घंटे से प्रयागराज में लगातार बारिश जारी

Tripada Dwivedi
29 Aug 2024 9:15 AM GMT
गंगा-यमुना खतरे के निशान पर आई, 24 घंटे से प्रयागराज में लगातार बारिश जारी
x

प्रयागराज। बीते 24 घंटे से प्रयागराज में लगातार बारिश हो रही है। वहां पर 37.75 मिमी बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश करछना में हुई वहां 74 मिमी दर्ज हुई जबकि यमुनापार के मेजा में 50 मिमी बारिश हुई। जबकि गंगापार में सर्वाधिक 61 मिमी बारिश हंडिया तहसील क्षेत्र में दर्ज हुई।

मंगलवार रात को यमुना का नैनी में जलस्तर 79.23 मीटर दर्ज किया गया था जो 24 घंटे बाद बढ़कर 80.42 मीटर हो गया। जिससे गंगा के जलस्तर में 1.27 मीटर एवं यमुना के जलस्तर में 1.19 मीटर की वृद्धि हुई। गंगा-यमुना अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है बृहस्पतिवार को दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है।

प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहे गंगा का जलस्तर के कारण घाट पर दुकान लगाने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। यहां पर तीसरी बार गंगा उफान पर आई है। इसके पहले भी दो बार जलस्तर बढ़ चुका है। एक बार गंगा बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर चुकी है। दूसरी बार मंदिर के पास से वापस हो गईं और अब तीसरी बार फिर बढ़ रही है।

Next Story