Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

बदायूं में गंगा और रामगंगा नदियों में फिर उफान, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Neelu Keshari
10 Aug 2024 12:20 PM GMT
बदायूं में गंगा और रामगंगा नदियों में फिर उफान, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
x

बदायूं। बदायूं जिले में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर आज यानी शनिवार को फिर उफान पर आ गया है। इससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

दातागंज इलाके में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़कों पर जलभराव हो गया है। इलाके के कई गांव फिर से टापू बन गए। सड़क पर पानी बहने से यातायात बाधित हो गया और लोगों को घर तक जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तो वहीं प्रशासन ने नाव लगाकर लोगों को घर तक पहुंचने की व्यवस्था की है।

गंगा नदी की पानी शनिवार दोपहर को खेतों की ओर बहने लगा। प्रशासनिक अधिकारी गांव के लोगों से सावधान रहने की अपील कर रहे हैं। कछला में आज 162.29 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। वहीं नरौरा बैराज से 96,287, बिजनौर से 47,807 और हरिद्वार से 81,721 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा 160.340 मीटर पर बह रही है। जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का स्थिति बन गई है।

Next Story