Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

किसान मुरादनगर और दुहाई में बड़ी संख्या में हुए एकत्रित, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका

Neelu Keshari
9 Aug 2024 7:12 AM GMT
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के आवाह्न पर आज ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना था। इस दौरान दुहाई से गाजियाबाद स्थित जिलाधिकारी ऑफिस तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी। इसे लेकर किसानों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी।

पुलिस प्रशासन ने आज सुबह भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह के रजापुर स्थित निवास पर उन्हें नजर बंद कर लिया। जिसके बाद प्रशासन ने पहले से आयोजित किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को स्थगित करने के लिए कहा। आज सुबह से किसान मुरादनगर और दुहाई में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। इन सभी किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका है।

Next Story