Begin typing your search above and press return to search.


x
गाजियाबाद। शांति विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अभय खंड 3 इंदिरापुरम के द्विवार्षिक चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ। आरडब्ल्यूए की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर बी आर आर्या, उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार,महासचिव पद पर शेखर शर्मा, सचिव (विकास) पद पर आदर्श कुमार, सचिव वित्त पद पर डी के तिवारी के अलावा सदस्य के रूप में कमला उपाध्याय, किरण झा, नीरज तिवारी और आर पी जोशी मनोनीत किए गए हैं।
पूर्व की भांति नई कार्यकारिणी को गठित करने के लिए सोसाइटी के निवासियों ने जीबीएम के माध्यम से चुनाव अधिकारियों का चयन किया जिसमें मनोज पुरकस्था,अरविंद कुमार एवं आरएन झा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया, इस बार प्रत्येक पद पर चुनाव लड़ा गया। चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष भाव से सोसाइटी के चुनाव करवाए।
Next Story