Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने पोक्सो एक्ट पर आधारित पुस्तिका का किया विमोचन

Neelu Keshari
27 Aug 2024 12:17 PM GMT
जिलाधिकारी ने पोक्सो एक्ट पर आधारित पुस्तिका का किया विमोचन
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। समाधान अभियान संस्था और इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वाधान से चुप्पी तोड़ हल्ला बोल परियोजना के अंतर्गत पोक्सो एक्ट पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया। गाजियाबाद के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह एडीएम सौरभ भाटी, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान समाधान अभियान की संस्थापक अर्चना अग्निहोत्री और दीपा रानी मौजूद रही।

यह पुस्तक दो अलग भागों में विभक्त है जिसमें एक पुस्तक बच्चों के लिए और दूसरी पुस्तक अध्यापकों के लिए है। पुस्तक की भाषा अत्यधिक सरल है और बच्चों को बहुत ही सरल तरीके से खेल के माध्यम से कहानियों के माध्यम से स्वयं को शोषण से किस प्रकार से सुरक्षित रखा जा सकता है, के विषय में संपूर्ण जानकारी दी गई है। पुस्तक में अनेक प्रकार के रोमांचक कार्टूंस, चित्र, कहानी बनाई गई है जो बच्चों को अत्यधिक आकर्षित करती है। पुस्तक के अंतर्गत बच्चों को सुरक्षित घेरा बनाना और निजी अंगों के विषय में भी जानकारी दी गई है।

Next Story