Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम नवीन मंडी स्थल का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Neelu Keshari
17 Oct 2024 8:40 AM GMT
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम नवीन मंडी स्थल का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश
x

- जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

मोहसिन खान

गाजियाबाद। उप निर्वाचन 2024 के मतगणना सम्बन्धी कार्यों की तैयारी के सम्बंध में जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने आज बृहस्पतिवार को स्ट्रांग रूम नवीन मंडी स्थल, हापुड़ रोड, गोविन्दपुरम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क एवं स्ट्रांग रूम की मरम्मत, टैटेंज, विद्युत, वातावरण की अनुकूल प्रतिस्थितियों से सम्बंधित मूलभूत सुविधाएं, पेयजल, टॉयलेट, शौचालयों से सम्बंधित तैयारियों के बारे में विस्तार से निर्देशित किया।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा सम्बंधित सभी तैयारियों को रूट चार्ट ​तैयार किया जाये और सुरक्षा सम्बंधित पुख्ते इंतजाम रखे जाएं। उन्होने कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों/सह प्रभारियों/कर्मचारियों को उनसे सम्बंधित सभी कार्यों को समझाकर या उनकी तैयारियां कराकर पूर्ण किए जाएं, अंत समय में यह नहीं होना चाहिए कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी। निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस मौके पर एडीएमई रणविजय सिंह सिटी मजिस्ट्रेट, डॉ. सन्तोष कुमार उपाध्याय, एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता रामराजा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Next Story