Begin typing your search above and press return to search.

State
श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन और गोवर्धन पर्वत का मनोरम प्रसंग सुनाए
Neelu Keshari
5 April 2024 5:43 PM IST

x
गाजियावाद। वसुंधरा सेक्टर 1 रामलीला मैदान में सेक्टर निवासियों द्वारा श्रीमद् भागवद कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित रोहित कृष्ण शास्त्री ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन और गोवर्धन पर्वत का मनोरम प्रसंग सुनाया। पांचवें दिन की कथा में मुख्य यजमान का दायित्व सुनील त्यागी और ज्योति त्यागी ने निभाया।
इस अवसर पर प्रमुख समाज सेविका ऋचा त्यागी, यू ट्यूबर नीलू रावत, उर्मिला शर्मा,राधा तिवारी, मीनू बोहरा, श्रीदेवी पाल, सुमन शर्मा, लाली, नेहा तिवारी, मृदुला वशिष्ठ, सविता मिश्रा, अंजू नागिया, शकुंतला, कुमकुम, मधु चतुर्वेदी, वीना, सरिता यादव, दिग्विजय सिंह, विनोद भाटी, अभय शर्मा, आदि ने कथा का श्रवण किया।
Next Story