Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, एसआरएन में भर्ती

Neeraj Jha
19 Aug 2024 7:57 AM GMT
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, एसआरएन में भर्ती
x


प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी की पत्नी राजकुमारी मौर्य की तबीयत रविवार की देर रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौर्य ही अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्हें एसआरएन अस्पताल के कॉर्डियोलॉजी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा की देखरेख में उनका उपचार किया। डॉ. वत्सला मिश्रा ने बताया कि राजकुमारी मौर्य को ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से बेचैनी की शिकायत थी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। इस मौके पर भाजपा के नेता अस्पताल पहुंच गए।

Next Story