Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद फरार चल रहा था आरोपी

Neelu Keshari
27 Aug 2024 8:52 AM GMT
इनामी बदमाश को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद फरार चल रहा था आरोपी
x

-गिरफ्तारी में विफल लोनी पुलिस अब मन्नू का रिमांड लेगी

-डाबर तालाब में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद फरार चल रहा था

सुनील मिश्रा (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। लोनी के डाबर तालाब कॉलोनी में पुलिस से हुई मुठभेड़ में फरार हुए 50 हजार का इनामी बदमाश मन्नू उर्फ सोहेल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मन्नू की गिरफ्तारी ने लोनी पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मन्नू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

बीते 28 जून को दिल्ली पुलिस डाबर तालाब कॉलोनी निवासी मन्नू उर्फ सोहेल को चोरी के आरोप में गिरफ्तार करने आई थी। दिल्ली पुलिस ने मन्नू को उसके घर के पास से गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन तभी मन्नू का भतीजा रिहान आया और उसने दिल्ली पुलिस की तरफ फायरिंग की और अपने चाचा मन्नू को छुड़ा लिया था। फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने पर लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद दोनों बदमाश एक घर में घुस गए थे। लोनी पुलिस जैसे ही घर में घुसी और दोनों को पकड़ने की कोशिश की। तभी दोनों फायरिंग कर दी।

बदमाशों की गोली एसओडी टीम के सिपाही विजय राठी के कंधे में लगी। गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था। राठी को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने से विजय राठी की तीन पसली टूट गई थी। मुठभेड़ के दौरान रिहान खुद की गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने रिहान को भी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान रिहान की मौत हो गई थी। वहीं मौका पाकर मन्नू फरार हो गया था। गाजियाबाद पुलिस ने मन्नू की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये की इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के बाद भी लोनी पुलिस बदमाश मन्नू को गिरफ्तार नहीं कर सकी। लोनी पुलिस को पहले भी बदमाश चकमा दे चुके हैं।

Next Story