Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

महापौर के वार्डों में विकास कार्यों की घोषणा के बाद पार्षदों ने किया धन्यवाद

Neelu Keshari
14 Aug 2024 12:09 PM GMT
महापौर के वार्डों में विकास कार्यों की घोषणा के बाद पार्षदों ने किया धन्यवाद
x

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले महापौर सुनीता दयाल ने सभी वार्डो में विकास कार्य कराने के लिए सभी पार्षदों को कहा है ताकि वार्डों में विकास कार्यो को गति मिल सके। जिसके क्रम में आज महापौर आवास पर लगभग 30 पार्षदो में महापौर का धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। साथ ही महापौर ने पार्टी द्वारा 15 अगस्त पर चलाए जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम हर घर तिरंगा के अंतर्गत सभी पार्षदों को झंडे वितरण कर सभी को अपने-अपने वार्डों के सभी घरों में झंडा लगवाए और अन्य प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित करें।

इस दौरान पार्षद विरेन्द्र त्यागी, पार्षद रेखा गोस्वामी, पार्षद पूनम सिंह, पार्षद ओम प्रकाश ओड, पार्षद कन्हैया लाल, पार्षद राजकुमार,पार्षद सुधीर कुमार,पार्षद नितिन कुमार,पार्षद सुभाष सिंह,पार्षद अमित त्यागी, पार्षद सतेंद्र चौधरी, पार्षद संतोष राणा, पार्षद देव नारायण शर्मा, पार्षद राम निवास बंसल, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद प्रमोद राघव, पार्षद नीरज गोयल, पार्षद अजीत निगम, पार्षद डॉ. अनिल तोमर, पार्षद मुस्तकीम, पार्षद योगेन्द्र सिंह, पार्षद इन्सार, पार्षद पति थान सिंह, पार्षद पति राज कुमार, पूर्व पार्षद बिजेन्द्र सिंह चौहान, कपिल मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Next Story