Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

वसुंधरा में चला निगम का बुलडोजर, मार्गों को कराया खाली

Neelu Keshari
4 July 2024 11:07 AM GMT
वसुंधरा में चला निगम का बुलडोजर, मार्गों को कराया खाली
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। नगर निगम ने वसुंधरा जोन में अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर चलाया। निगम ने मार्केट एरिया में अवरुद्ध मार्गों को खाली कराया। साथ ही दुकानों के बाहर बने हुए अवैध रूप से रैंप को भी हटाया।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को लेकर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। जोनल प्रभारी वसुंधरा एसके राय ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 16 बी की शिकायत के अनुसार सड़क पर पक्का निर्माण किया गया था जिसके लिए कई बार अवैध निर्माण करने वाले को नोटिस भी जारी किया गया। वसुंधरा सेक्टर 16 बी मे 241/242 पर किए हुए अवैध पार्क के निर्माण को बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया।

Next Story