Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

जल भराव हॉटस्पॉट को लेकर निगम कर रहा है पुख्ता इंतजाम, चिन्हित स्थानों पर लगाए गए स्थाई पंप सेट, गौशाला अंडरपास पर लगाया जाल

Neelu Keshari
25 Jun 2024 10:47 AM GMT
जल भराव हॉटस्पॉट को लेकर निगम कर रहा है पुख्ता इंतजाम, चिन्हित स्थानों पर लगाए गए स्थाई पंप सेट, गौशाला अंडरपास पर लगाया जाल
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियबाद। मानसून से पहले जलकल विभाग द्वारा जल भराव के हॉटस्पॉट चिन्हित स्थानों पर बेहतर तैयारी दिखाई दे रही है, इसी क्रम में कई स्थानों पर स्थाई रूप से पंप सेट भी लगाए गए हैं ताकि बरसात के दौरान जल भराव ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया कि जल भराव के हॉटस्पॉट वाले स्थानों को चिन्हित किया गया है। इसमें सिटी जोन अंतर्गत गौशाला अंडरपास के ऊपर जल भराव के कोई अप्रिय घटना न घटे इसे ध्यान में रखते हुए जाल लगाया गया है, स्थाई रूप से पंप सेट भी लगा दिया गया है और हिंडन अंडरपास तथा एलिवेटेड के पास अंडर पास में स्थाई रूप से पंपसेट लगाए गए हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी आवश्यकता अनुसार कार्रवाई जारी है। बरसात के दौरान आवश्यकता अनुसार पंप सेट मौके पर लगाने के लिए भी संबंधित टीम को निर्देश दिए जा चुके हैं।

मानसून से पूर्व गाजियाबाद नगर निगम की तैयारी इस बार बेहतर होती दिखाई दे रही है जिसमें न केवल चिन्हित स्थान पर ही ध्यान दिया जा रहा है। नालों की सफाई पर भी जोरों से कार्य चल रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर की नालों की सफाई कराई जा रही है। जल प्रवाहित स्थिति में रहे इसका विशेष ध्यान विभाग रख रहा है, निर्माण विभाग द्वारा वार्डों के अंदर पुलियाओं की सफाई और उनका मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि बरसात से पूर्व गाजियाबाद नगर निगम जलभराव की स्थिति पर काबू पाने के लिए पहले से ही तैयारी कर रहा है जिसमें हर बरीकी को देखते हुए कार्य किया जा रहा है।

Next Story