Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेकेजी स्कूल में किया वृक्षारोपण

Neelu Keshari
1 Aug 2024 8:42 AM GMT
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेकेजी स्कूल में किया वृक्षारोपण
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। राजीव गांधी वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अवनीश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आज शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश चैयरमेन जेके गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेकेजी स्कूल में वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश चैयरमेन जेके गौड़, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी) पिछड़ा वर्ग विभाग जिला अध्यक्ष विजय पाल चौधरी, पीसीसी सदस्य त्रिलोक सिंह, पीसीसी सदस्य वीर सिंह जाटव, रिजवान मलिक, योगिन्द्र सिंह बग्गू, शेखर शर्मा,बलराज सिंह चावड़ा, सोनू, रोहित आदि शामिल रहे।

Next Story