Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

शहर विधानसभा सीट उपचुनाव: सपा और कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट नहीं, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

Neelu Keshari
7 Aug 2024 6:43 AM GMT
शहर विधानसभा सीट उपचुनाव: सपा और कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट नहीं, भाजपा ने शुरू की तैयारियां
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। शहर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए अभी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच स्थिति साफ नहीं हो सकी है कि यह सीट गठबंधन के तहत किस दल के खाते में जाएगी। इसी के चलते चुनावी तैयारियों को लेकर इन दोनों ही दलों के नेता पूरी तरह से असमंजस की हालत में हैं। अगर जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो फिर लोकसभा चुनावों की ही तरह गठबंधन उम्मीदवार को शहर विधानसभा के उप चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

गाजियाबाद को भारतीय जनता पार्टी का एक मजबूत किला माना जाता है। इसके बावजूद भाजपा के मजबूत संगठन ने यहां धीरे-धीरे ही सही शहर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं गत लोकसभा चुनावों की तरह ही कांग्रेस-सपा का विपक्षी तरह ही कांग्रेस-सपा का विपक्षी गठबंधन अभी इस सीट को लेकर ही फैसला नहीं कर सका है कि यह सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी या फिर इस बार यहां समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार होगा। संशय की स्थिति के चलते निर्णय लेने में जितना विलंब होगा विपक्षी गठबंधन को चुनावी तैयारियों के लिए उतना ही कम समय मिलेगा। ऐसे में चुनाव परिणाम पर भी इसका असर होना लाजिमी है।

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल गर्ग के इस्तीफा देने के बाद वहां उप चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी ने अतुल गर्ग को इस बार गाजियाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतारा था। अतुल गर्ग गत लोकसभा चुनावों में यहां कांग्रेस-सपा गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार डॉली शर्मा को हराकर संसद में पहुंचे हैं। हालांकि, डॉली शर्मा ने अतुल गर्ग को इस बार गाजियाबाद सीट पर बेहद कड़ी टक्कर दी थी परंतु कांग्रेस संगठन की कमजोरी और सीट बंटवारे में हुई देरी का खामियाजा उठाना पड़ा था।

Next Story