Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

बच्चे खेल-खेल में सिखेंगे विज्ञान! औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में साइंस पार्क बनकर तैयार

Neelu Keshari
18 Sep 2024 8:14 AM GMT
बच्चे खेल-खेल में सिखेंगे विज्ञान! औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में साइंस पार्क बनकर तैयार
x

- जिले के 60 से अधिक निजी स्कूलों के बच्चों को बुलाया जाएगा

मोहसिन खान

गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) परिसर में साइंस पार्क बनाया गया है। दावा है कि यह जिले का पहला सबसे बड़ा साइंस पार्क है। इस पार्क को बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए बनाया गया है। बीआइएस द्वारा इस पार्क में जिले के 60 से अधिक निजी सरकारी स्कूलों के बच्चों को समय-समय पर बुलाया जाएगा। इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति समझ बढ़ेगी।

एक माह पहले पार्क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अब पार्क बनकर तैयार हो चुका है। इसमें विज्ञान से संबंधित घिरनी और घिरनी ब्लॉक बना है। इसमें तीन सामान वजन की घिरनी प्रणालियां हैं। इनको विज्ञानी तकनीक के आधार पर लटकाया गया है। वैश्विक समय को दर्शाने के लिए भारतीय मानक समय लगाया है। इसमें दर्शाया गया है कि किस तरह विश्व में समय तय होता है। कई तरह के दर्पण लगाए गए हैं। आगे खड़े होने पर तीनों दर्पण में प्रतिबिंब अगल-अगल आता है। इससे बच्चे खेल-खेल में विज्ञानी समझ को बढ़ा सकते हैं। ग्रहों की गति का सेटअप लगाया गया है। इससे बच्चे ग्रह सूर्य के चारों ओर एक कक्षा में चक्कर लगाने की विषय को समझ सकते हैं। इसी तरह अन्य प्रकार के विज्ञानी उपकरण लगे हैं। जिससे बच्चे खेल-खेल में विज्ञानी समझा बढ़ा सकेंगे।

रट्टा लगाने की बजाय पार्क में आने से बढ़ेगी बच्चों की समझ

पार्क में उपकरण के साथ राकेट की आकृतियां भी लगी हैं। वहीं गुरुत्वाकर्षण और इसके विपरीत बल के प्रयोग पर आधारित उपकरण भी लगे हैं। इसके अलावा फ्लोटिंग बाल, सी बैक सायरन, मॉडल ऑप्टिक्स, ध्वनि, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक, स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रानिक्स, मिरर, ऑप्टिकल इल्यूशन आदि के बारे में प्रयोग से समझाने वाले तमाम उपकरण लगाए गए हैं।

प्रयोगशाला में भी प्रशिक्षण ले पाएंगे बच्चे

बीआइएस में विभिन्न प्रकार की प्रयोगशालाएं हैं। अभी तक केवल बच्चे प्रयोगशाला में आते थे लेकिन अब जो भी बच्चे प्रयोगशाला में आएंगे वह पार्क में भी जाएंगी। बीआइएस के एक्सपर्ट स्टाफ के साथ बच्चे पार्क में घुमेंगे। वह बच्चों के सवालों के जवाब देंगे। साथ ही ऐसे बच्चों को भी चिह्नित किया जाएगा जो विज्ञान में ज्यादा रुचि रखते हैं और उनकी विज्ञानी समझा तेज है।

अधिकारी का कहना

साइंस पार्क बनकर तैयार हो गया है। इसमें बच्चों का मानसिक विकास होगा। पार्क में विज्ञान से जुड़े उपकरण लगे हैं। इससे बच्चों में खेल-खेल में विज्ञानी समझ बढ़ेगी।

आयुष, सहायक मानक संवर्धन सलाहकार, बीआइएस शाखा साहिबाबाद

Next Story