Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

बंद मकानों में चोरी का मामला: जेब ढीली करें तभी सुरक्षित रहेगा घर, निजी संस्थाएं दे रही सुविधाएं

Abhay updhyay
6 Sep 2023 12:03 PM GMT
बंद मकानों में चोरी का मामला: जेब ढीली करें तभी सुरक्षित रहेगा घर, निजी संस्थाएं दे रही सुविधाएं
x

गोरखपुर जिले में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, ऐसे में अपने घर की सुरक्षा खुद करनी होगी। इसके लिए कुछ रुपये जरूर खर्च होंगे, लेकिन लाखों के गहने, नकदी गायब होने से बच जाएंगे।

प्राइवेट संस्थाएं 500 रुपये प्रतिदिन पर गार्ड दे रही हैं। दूसरे, पुलिस भी लोगों से अपील कर रही है कि वह अगर घर छोड़े तो पुलिस को सूचना दें, ताकि गश्त के दौरान घर की निगरानी की जा सके। अब खुद की जेब को ढीली करके ही आप अपने मकान को सुरक्षित कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, चोर आए दिन घरों काे निशाना बना रहे हैं। पुलिस गश्त की दलील तो देती है, लेकिन चोर सामान समेट कर चले जाते हैं। पुलिस को इसकी जानकारी तब हो पाती है, जब पीड़ित घूमकर या फिर रिश्तेदारी से लौटकर आते हैं।

दूसरे, पुलिस को जब यह नहीं मालूम होता है कि किस मकान में ताला बंद है तो एक-एक घर की निगरानी भी संभव नहीं है। ऐसे में चोर आराम से चोरी करते है तो भी पुलिस के लिए यह समझ पाना मुश्किल है कि चोर ही है या फिर कोई और।

अब लोगों को अपने सामान की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है तो सिक्योरिटी कंपनी वाले लुभावने आफर देने लगे हैं। इसमें लोगों का फायदा भी है, कुछ रुपये तो खर्च जरूर होंगे, लेकिन सुरक्षित रहेंगे।


केस एक

31 अगस्त 2023 : शाहपुर इलाके के बशारतपुर स्थित ओमनगर कॉलोनी निवासी उत्कर्ष पाल के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 5.50 लाख के गहने और नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए थे। वह परिवार के साथ ननिहाल गए थे। चोरी की जानकारी घर आने पर हुई, जिसके बाद से केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।


केस दो

12 अगस्त 2023 : शाहपुर इलाके के राप्तीनगर फेज-4 में रिटायर्ड प्रो. अवधेश कुमार शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये समेत पांच लाख के जेवरात चुरा ले गए। यह भी मकान बंद करके गए थे और वापस आने पर जानकारी हुई। पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई है।

केस तीन

08 दिसंबर 2022 : रामगढ़ताल इलाके के पथरा काॅलोनी में दारोगा कमला प्रसाद मौर्य के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर गहने व सामान उठा ले गए। किसी की मौत होने पर परिवार के साथ वह गांव गए थे। वापस आने पर जानकारी हुई थी।

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story