Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी पर कार चालक ने चढ़ा दी गाड़ी, बोनट पर घसीटता ले गया दूर, देखें वीडियो

Neelu Keshari
14 May 2024 9:07 AM GMT
x

मेरठ/गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे के काशी टोल प्लाजा पर कार सवार ने बेरियर तोड़कर महिला कर्मचारी को काफी दूर तक गाड़ी के बोनट पर ले गया। महिला कर्मचारी की हालत नाजुक बताई जा रही है। टोल अधिकारी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला परतापुर थाने में दर्ज की गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा पर दो महिला कर्मचारी है। एक महिला कर्मचारी कार चालक से बात कर रही है। वहीं दूसरी महिला कर्मचारी कार के सामने खड़ी है। तभी कार चालक ने गाड़ी चला दी और महिला गाड़ी के बोनट से दूर तक घसीटती चली गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।


Next Story