Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

छिजारसी टोल प्लाजा पर कार चालक ने टोल शुल्क बचाने के चक्कर में टोलकर्मी को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

Neelu Keshari
8 Jun 2024 9:01 AM GMT
छिजारसी टोल प्लाजा पर कार चालक ने टोल शुल्क बचाने के चक्कर में टोलकर्मी को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर
x

अमित (सिटिजन रिपोर्टर)

हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर देर रात एक कार चालक ने टोल शुल्क बचाने के चक्कर में एक टोलकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टोलकर्मी को हवा में कई फीट उड़ाते हुए सड़क पर आकर गिरा दिया। इसके बाद टोल कर्मचारियों ने आनन-फानन में घायल टोलकर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है। इस घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक हापुड़ की ओर फरार हो गया।

Next Story