Begin typing your search above and press return to search.
State

बर्गर पिज़्ज़ा होटल के बर्गर में निकला कीड़ा, हंगामा

Tripada Dwivedi
1 Jun 2024 9:38 PM IST
x

गाजियाबाद। महेंद्रपुरी गेट के निकट बर्गर पिज़्ज़ा होटल के बर्गर में कीड़ा निकलने पर युवकों द्वारा हंगामा किया गया। युवक कार्तिक अपने साथी आहिल के साथ आया था। उन्होंने तीन चीज़ बर्गर लिए। जिसमें एक के अंदर कीड़ा निकला। इसकी शिकायत जब रिसेप्शन पर बैठी युवती से की तो उन्होंने बर्गर बदलने पर जोर दिया। इसपर युवकों व युवती के बीच कहासुनी हो गई। युवकों ने होटल प्रबंधन पर खराब खाद्य सामग्री देने का आरोप लगाया है। मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत दी गई है।

वहीं सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी हैं।

Next Story