Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सदस्यता अभियान की तैयारी पर की बैठक

Neelu Keshari
26 Aug 2024 12:51 PM GMT
भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सदस्यता अभियान की तैयारी पर की बैठक
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के अध्यक्ष संजीव शर्मा आज महानगर के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी मोर्चे प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया आदि सभी के साथ 1 सितंबर 2024 से होने वाले सदस्यता अभियान की तैयारी के बाबत वर्चुअल बैठक के माध्यम से चर्चा वार्ता की।

वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सभी मंडलों में कल तक कार्यशाला संपन्न करा कर मंडल में निवास करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता को बूथ लेवल तक सदस्यता अभियान की कड़ी से जोड़ना है। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मंडल के पदाधिकारी 20-20 लोगों की जिम्मेदारी को आपस में आवंटित कर सभी से फोन पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सदस्यता अभियान की सक्रियता को बनाए रखना है।

सदस्यता अभियान के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य अभियान से जुड़ना है। कार्यकर्त्ता और नेता द्वारा सदस्यता अभियान की सक्रियता ही उनके सक्रिय सदस्य बनने का मार्ग तय करेगा इसलिए सब सदस्यता अभियान में पूर्ण सक्रियता से जुड़ जाएं। उन्होंने बताया कि मतदान का 75 प्रतिशत अंश को 8800002024 मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान से जोड़ना है तभी सदस्यता अभियान के मायने सही सिद्ध होंगे।

Next Story