Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को आज सुनाई जाएगी सजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

SaumyaV
15 Dec 2023 8:35 AM GMT
किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को आज सुनाई जाएगी सजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
x

सोनभद्र में दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड पर 2014 में प्रधानपति रहते हुए नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था।मामले में विधायक दोषी पाया गया था जिसमें आज सजा सुनायी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी पाया गया था। जिस पर आज फैसला आना है। वर्ष 2014 में प्रधानपति रहते हुए नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था। मामले पर आज सजा सुनायी जाएगी।

बता दें कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 12 दिसंबर को भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को दोषी करार दिया था। मंगलवार को सुनवाई के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश एहसानुल्लाह खान ने सजा सुनाने के लिए 15 दिसंबर की तिथि निर्धारित की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विधायक को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया था।

आठ साल पहले लगा था आरोप

रामदुलार गोंड पर करीब आठ साल पहले एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर म्योरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन की थी। तब रामदुलार गोंड विधायक नहीं थे। पाॅक्सो कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल चल रहा था। उनके विधायक चुने जाने के बाद पत्रावली एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई। इस कोर्ट में भी बहस नवंबर में ही पूरी कर ली गई थी, मगर बाद में पीठासीन अधिकारी के तबादले के चलते फैसला नहीं आ सका था। नए पीठासीन अधिकारी एहसानुल्लाह खां के पदभार ग्रहण करने के बाद विभिन्न तिथियों के बाद बहस पूरी हुई।

Next Story