Begin typing your search above and press return to search.
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाजपा सदस्यता अभियान...
उत्तर प्रदेश
भाजपा सदस्यता अभियान 2024: प्रदेश महामंत्री ने की मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक
Neelu Keshari
6 Sep 2024 11:38 AM GMT
x
नेहा सिंह तोमर
गाजियाबाद। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जूम मीटिंग द्वारा मीडिया विभाग अर्थात प्रदेश के समस्त मीडिया प्रभारियों के साथ चर्चा वार्ता करते हुए सदस्यता अभियान में गति देने के उद्देश्य निहित मार्ग दर्शन किया। सदस्यता बढ़ाने की बारीकियां समझाईं। प्रदेश महामंत्री ने सभी मीडिया प्रभारी से वर्चुअल बैठक में खुला सुझाव लेने के लिए और किसी भी समस्या के बारे में भी वार्ता की।
मीडिया विभाग के लिए वर्चुअल मार्गदर्शन शानदार रहा। वर्चुअल मीटिंग की उपयोगिता को रूबरू कराने के लिए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे एवं क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेन्द्र शर्मा का मीडिया विभाग के सभी मीडिया प्रभारियों सहित गाजियाबाद के महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा मार्गदर्शन कराने के लिए आभार व्यक्त किया।
Next Story