Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर सदस्यता अभियान

Neelu Keshari
12 Sep 2024 6:59 AM GMT
गाजियाबाद में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर सदस्यता अभियान
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर ने सदस्यता अभियान 2024 की सफलता के लिए महानगर की पूरी टीम एवं मंडल तथा बूथ के कार्यकर्त्ता डोर टू डोर सदस्यता अभियान में जुट गए हैं। सदस्यता की गति को बढ़ाने के उद्देश्य से मंडलों के तीन-तीन बूथों पर महानगर पदाधिकारी, मोर्चे प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षदों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं।

इसी कड़ी में भाजपा के महानगर महामंत्री और इस अभियान के महानगर संयोजक पप्पू पहलवान ने विजय नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी के साथ बूथों पर महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने प्रवासी प्रभारी के रूप में लाजपत नगर मंडल के बूथ संख्या 841 डोर टू डोर सदस्यता अभियान प्रारंभ करते हुए लोगों को मिस कॉल के माध्यम से भाजपा का प्रारंभिक सदस्य बनाया। लाजपत नगर मंडल के वार्ड 86 में डोर टू डोर सदस्यता अभियान के दौरान पार्षद मदन राय, महामंत्री विनोद मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष मोहित शर्मा, बूथ अध्यक्ष बीके शर्मा, एडवोकेट पवन शर्मा, आशीष शर्मा, प्रतीक माथुर आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Next Story