Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

भाजपा जिला महानगर की सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न

Tripada Dwivedi
24 Aug 2024 1:42 PM GMT
भाजपा जिला महानगर की सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न
x

संगठन की आत्मा है सदस्यता: मानवेंद्र सिंह

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन आईटीएस कॉलेज मोहननगर के सभागार में किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला महानगर प्रभारी विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे । सदस्यता अभियान कार्यशाला कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। कार्यशाला का संचालन महामंत्री और अभियान संयोजक पप्पू पहलवान ने किया । सदस्यता अभियान कार्यशाला में महानगर के पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मंडलाध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्पों के कार्यकर्ताओं आदि ने भाग लिया।

कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक की शुरुवात में पार्टी द्वारा भेजी गई वीडियो क्लिप को स्क्रीन पर चलाकर हुई। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रस्तावना के रूप में संगठन के कार्य आबंटन को विस्तार से प्रभारी मानवेंद्र सिंह के सम्मुख रखा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह ने कहा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने 2024 भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा को और बड़ा करने के लिये 1 सितंबर से सदस्यता अभियान का पहला चरण शुरू होगा। जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा द्वारा शुरू किया जाएगा। यह अभियान 25 सितम्बर तक चलेगा। दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा और प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने 8800002024 टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल करके प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नये लोगों को सदस्यता दिलाने के लक्ष्य से कार्य किया जायेगा। मानवेंद्र सिंह ने कहा संगठन की आत्मा सदस्यता है। सदस्यता पार्टी का मूल आधार है। सदस्यता सभी वर्गों के बीच जाकर करेंगे और सभी को पार्टी के विषय जानकारी देने का कार्य करेंगे।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा भाजपा संगठन पार्टी महापर्व सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर आगामी दो दिनों में सभी मंडलों की सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित की जायेंगी। संगठन सदस्यता अभियान को शहर नगर गांवों के बूथों पर चलाकर महानगर के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरा करेंगे।

इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व विधायक रूप चौधरी, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, अमर दत्त शर्मा, सरदार एसपी सिंह, पूर्व पार्षद अनिल स्वामी, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, महामंत्री गोपाल अग्रवाल , राजेश त्यागी, सुशील गौतम, संदीप त्यागी, उपाध्यक्ष चमन चौहान, बॉबी त्यागी, संजय कश्यप, प्रदीप चौहान, सुनील यादव, प्रदीप चौधरी, रनीता सिंह, बीएल गौतम, कुलदीप त्यागी, गुंजन शर्मा, अश्वनी शर्मा, संजीव चौधरी, उदिता त्यागी रेनू चंदेला, किरण सिंह, अनीता शर्मा, कविता सिरोही, दीपिका चौहान, विरेंद्र सारस्वत, विजेंद्र चौहान, संजय रावत, प्रतीक माथुर, राजेश शर्मा, महिम गुप्ता, ओम दत्त कौशिक, सरदार हरप्रीत सिंह, अमित कल्याणी, पंकज भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Next Story