Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

भाजपा ने भदोही से सांसद रमेश चंद्र का टिकट काटा, विधायक डॉ. विनोद बिंद को बनाया प्रत्याशी

Neeraj Jha
11 April 2024 11:23 AM GMT
भाजपा ने भदोही से सांसद रमेश चंद्र का टिकट काटा, विधायक डॉ. विनोद बिंद को बनाया प्रत्याशी
x

भदोही। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 71 सीटों पर अब तक अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। भदोही लोकसभा सीट पर पार्टी ने डॉ. विनोद कुमार बिंद को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की बची पांच लोकसभा सीटों में शामिल भदोही सीट से मौजूदा सांसद रमेश चंद बिंद का टिकट काट दिया है। अब इस सीट से डॉ विनोद कुमार बिंद को प्रत्याशी बनाया गया।

विनोद चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के कवई पहाड़पुर गांव के रहने वाले हैं और पेशे डॉक्टर हैं। वह मुगलसराय में अपना निजी नर्सिंग होम भी चलाते है। विनोद मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक भी हैं। 2022 में वह पहली बार विधायक बने।

Next Story