Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

बाइक सवार युवकों ने एक महिला के साथ की छेड़छाड़, फिर हुआ ऐसा कि जानकर रह जाएंगे दंग

Neelu Keshari
12 Sep 2024 10:47 AM GMT
बाइक सवार युवकों ने एक महिला के साथ की छेड़छाड़, फिर हुआ ऐसा कि जानकर रह जाएंगे दंग
x

- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

मोहसिन खान

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव के पास बाइक सवार युवकों द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मुरादनगर के गांव में रास्ते पर गोद में बच्चा लिए खड़ी महिला से बाइक सवार युवक द्वारा छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक महिला गोद में अपने छोटे बच्चे को लेकर रास्ते पर चलती नजर जा रही है। इस बीच सामने से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दे रहे हैं, युवक महिला के पास पहुंचकर छेड़छाड़ करने लगे। महिला के शोर मचाने पर आरोपियों को पकड़ लिया गया। थाना मुरादनगर प्रभारी ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अजय और नाबालिग दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Next Story