Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के अभियान के तहत नगर आयुक्त ने अब तक लगभग 247 करोड़ की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

Neelu Keshari
21 May 2024 7:46 AM GMT
सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के अभियान के तहत नगर आयुक्त ने अब तक लगभग 247 करोड़ की भूमि को कराया कब्जा मुक्त
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम संपत्ति विभाग ने सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की टीम ने पांचों जोन में कार्रवाई करते हुए लगभग 247 करोड़ की 8.2374 हेक्टर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। नगर आयुक्त ने इस संबंध में संपत्ति विभाग अधिकारियों से बैठक की।

नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम संपत्ति विभाग ने लगभग पिछले आठ माह में 8 हेक्टेयर से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त कराया है जो की 247 करोड़ 80 लाख की भूमि है। जन सहयोग से सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। पर्यावरण सुधार को लेकर गाजियाबाद नगर निगम वृहद स्तर पर अभियान के रूप में कार्य कर रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए रिक्त भूमि पर अधिक से अधिक प्लांटेशन का कार्य कराया जाएगा। आवश्यकता अनुसार भूमि का चयन कर कार्रवाई प्रारंभ करने के लिए निर्देश अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव और उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज को दिए गए हैं। जुलाई माह के पहले सप्ताह से प्लांटेशन वृहद स्तर पर करने की योजना बनाई गई है।

नगर आयुक्त ने प्लांटेशन की आगामी योजना बनाते हुए संपत्ति प्रभारी और उद्यान प्रभारी को अर्थला में स्थित निगम की भूमि को कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए जिसमें लगभग 10 एकड़ की भूमि पर मियावकी पद्धति से प्लांटेशन का कार्य कराया जाएग। जिसका खसरा नंबर 1833 से इसको कब्जा मुक्त करते हुए सीएसआर एक्टिविटी के तहत प्लांटेशन का कार्य कराया जाएगा। इसका लाभ शहर वासियों को होगा, बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम होगी और अधिक प्लांटेशन से पर्यावरण में भी सुधार होगा। इसी क्रम में नगर आयुक्त ने बैठक करते हुए अधिकारियों को सी एंड डी वेस्ट निस्तारण के लिए स्थान चयन करने के लिए भी कहा है।

इस बैठक में अपर नगर आयुक्त वरिष्ठ प्रभारी संपत्ति अरुण कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, उद्यान प्रभारी डॉक्टर अनुज और अन्य मौजूद रहे।

Next Story