Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

तीरंदाजी के विजेताओं ने की डीएम इन्द्र विक्रम सिंह से शिष्टाचार भेंट, डीएम ने दी शुभकामनाएं

Neelu Keshari
16 Oct 2024 12:55 PM GMT
तीरंदाजी के विजेताओं ने की डीएम इन्द्र विक्रम सिंह से शिष्टाचार भेंट, डीएम ने दी शुभकामनाएं
x

मोहसिन खान

गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट स्टेडियम गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ और गाजियाबाद आर्चेरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 11वीं उत्तर प्रदेश सीनियर प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता- 2024 के सकुशल सम्पन्न कराई गई। इसी क्रम में अनिल शर्मा प्रेजीडेंट आर्चेरी गाजियाबाद के नेतृत्व में तीरंदाजी प्रतियोगिता के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं ने आज बुधवार को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

जिलाधिकारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों से वार्ता की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विजेताओं में प्रवीन कुमार, साक्षी चौधरी, रिशा राठी, अन्नया पांडेय और वंशिका रावल मौजूद रहे। साथ ही वेद कुमार (राज्य स्तरीय लक्ष्मण अवार्ड पुरस्कृत) संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ, आर्चेरी कोच श​किल सैफी, , आर्चेरी गर्ल्स कोच सैफाली सिंह, स्पोर्टस टीचर रीता तिवारी, गाजियाबाद आर्चेरी एसोसिएश के मैनेजर विवेक रावल और धमेन्द्र राठी भी उपस्थित रहे।

Next Story