Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

तमंचा बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाला फरार बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

Neelu Keshari
8 April 2024 7:00 AM GMT
तमंचा बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाला फरार बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र अशोक विहार कॉलोनी से पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश लोनी बॉर्डर थाना में चल रही अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस के छापेमारी के दौरान बदमाश मौके से फरार हो गया था। वहीं अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया हैं।

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा था। इस मामले में फरार चल रहे शोएब उर्फ आबिद निवासी रूप नगर कॉलोनी को पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि फैक्ट्री पर जब छापा मारा गया था तो आरोपी फरार हो गया था। पुलिस तभी से शोएब उर्फ आबिद की तलाश कर रही थी।

Neelu Keshari

Neelu Keshari

    Next Story