Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: 'आजम खां के खिलाफ हुई है साजिश, मुस्लिम हैं... इसलिए किया जा रहा परेशान'

Abhay updhyay
18 Oct 2023 12:28 PM GMT
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: आजम खां के खिलाफ हुई है साजिश, मुस्लिम हैं... इसलिए किया जा रहा परेशान
x

रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खां, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई है। मामले में प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ बड़ी साजिश हुई।

इसी का परिणाम है कि उनके ऐसी सजा मिली है। भाजपा के लोगों का ही कहना है कि वो मुस्लिम हैं। इसलिए उनको परेशान किया जा रहा है। बता दें कि बुधवार को सपा अध्यक्ष कन्नौज में थे। कन्नौज की सदर सीट से पार्टी के पूर्व विधायक अनिल दोहरे के निधन के बाद उन्हें श्रद्धाजंलि देने पहुंचे थे।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वो कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन यह तय है कि यह सब साजिश के तहत हो रहा है। बाहर से खास अधिकारी बुलाए गए हैं, वो भाजपा नेताओं के इशारे पर यह सब कर रहे हैं। मोहम्मद आजम खां ने देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित बनाने के लिए रामपुर में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बनवाए हैं।


समाज को बांटने के लिए जाति और धर्म का सहारा ले रही है भाजपा

उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। भाजपा वाले समाज को बांटने के लिए जाति और धर्म का सहारा ले रहे हैं। आजम साहब मुसलमान हैं, इसलिए उन्हें भाजपा की सरकार फंसा रही है। भाजपा को घेरते हुए कहा कि 10 साल की दिल्ली और सात साल की प्रदेश सरकार ने कोई काम नहीं किया है। झूठ बोलकर विश्व गुरू बनना चाहते हैं।


कानून व्यवस्था पर कसा तंज

भाजपा की हकीकत सामने आ चुकी है और अब जनता को तुलना करना चाहिए। भाजपा वाले व्यपारियों को परेशान कर रहे हैं। कानपुर में व्यापारी को पीट दिया। उसकी आंख खराब हो गई। लाठी से निवेश ला रहे हैं, यह लोग। आम जनता भी सुरक्षित नहीं है।


बेगुनाहों की जान जा रही है, इसे रुकवाना होगा

वहीं, इस्राइल और फलस्तीन के मुद्दे पर कहा कि सभी देशों को आगे आकर इस हालात को रुकवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध से सिर्फ बर्बादी होती है, इसका सिर्फ एक समाधान है शांति। इसके लिए पूरी दुनिया को आगे आना होगा। बेगुनाहों की जान जा रही है, इसे रुकवाना होगा।

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story