Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती, जाने अहिल्याबाई की जीवन गाथा

Neelu Keshari
31 May 2024 8:49 AM GMT
समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती, जाने अहिल्याबाई की जीवन गाथा
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय गाजियाबाद पर आज यानी शुक्रवार को भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासक राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला और महानगर अध्यक्ष अपने संबोधन में कहा कि 31 मई 1725 को अहिल्याबाई होलकर का जन्म महाराष्ट्र के चौंढी गांव में हुआ था। किसान परिवार में जन्म लेने वाली अहिल्याबाई होलकर भगवान पर विश्वास करने वाली एक धार्मिक महिला थीं। उनके पिता मान्कोजी शिन्दे एक ऐसे साधारण व्यक्ति थे, जिनके संस्कारों ने उन्हें सम्मान के साथ संघर्ष करना सिखाया।

अहिल्याबाई होलकर का विवाह मल्हारराव होलकर के पुत्र “खंडेराव होलकर” के साथ 10-12 वर्ष की आयु में हुआ था। अहिल्याबाई होलकर अपने पति खंडेराव की मृत्यु के बाद, वर्ष 1766 में इंदौर राज्य की रानी बनीं। अहिल्याबाई होलकर ने करीब 40 वर्षों से अधिक समय तक शासन किया था, जिन्हें “मालवा की रानी” और “हिंदू महिलाओं की आदर्श” के रूप में भी ख्याति प्राप्त थी। 13 अगस्त 1795 को अहिल्याबाई होलकर का निधन इंदौर में हुआ था।

जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, लोनी विधानसभा अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा राजदेवी चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव, एडवोकेट रमेश चंद यादव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ताहिर हुसैन, मोहम्मद फारूक सिद्दीकी ,जिला सचिव कृष्ण कुमार यादव, प्रदीप गहलोत, अजय यादव, साजिब सैफी, ब्रह्म पाल सिंह, अरुण सिंह वाल्मीकि, महानगर सचिव अनुष्का सिंह, राजेश यादव ,नवीन पंडित ,उपेंद्र यादव, राहुल रावत कार्यालय प्रभारी आदि लोग मौजूद रहे।

Next Story