Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

आगरा -आगरा के डॉक्टर को लंदन में 6 साल की जेल, बाल यौन शोषण का आरोप; लैपटॉप में मिले 7000 अश्लील वीडियो

Saurabh Mishra
28 Jun 2023 10:03 AM GMT
आगरा -आगरा के डॉक्टर को लंदन में 6 साल की जेल, बाल यौन शोषण का आरोप; लैपटॉप में मिले 7000 अश्लील वीडियो
x

आगरा -- यौन शोषण के आरोप में आगरा के मनोचिकित्सक कबीर गर्ग को इंग्लैंड की वूलविच क्राउन कोर्ट ने 6 साल की सजा सुनाई है। डॉक्टर डार्क वेब ब्राउजर पर चलने वाली बाल यौन शोषण साइट का मॉडरेटर था। मिली जानकारी के अनुसार, लंदन की नेशनल क्राइम एजेंसी डार्क वेब ब्राउजर पर संचालित यौन शोषण से संबंधित साइट दी एनेक्स की जांच कर रही थी।इस साइट पर विश्वभर के 90 हजार से अधिक सदस्य हैं। इस पर बाल यौन शोषण से संबंधित फोटो और वीडियो शेयर किए जाते थे। जांच के बाद पिछले साल नवंबर में साउथ लंदन स्थित फ्लैट में छापा मारा था। टीम जब डॉक्टर के यहां पहुंची तो लैपटॉप पर साइट खुली हुई थी। उनका लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त किया। इसमें बाल यौन शोषण संबंधित सात हजार से अधिक फोटो वीडियो मिले।

लैपटॉप में मिला था बाल यौन शोषण


इसके अलावा साउथ लंदन में एक अस्पताल में कार्यरत डॉ. कबीर गर्ग लैपटॉप में बाल यौन शोषण से संबंधित आर्टिकल भी मिले। जो उनके द्वारा ही लिखे गए थे। जांच के बाद टीम ने पाया कि यौन शोषण पर बच्चों के मन मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ता है, इससे डॉक्टर भली भांति परिचित था। जनवरी 2023 में कोर्ट में डा. कबीर गर्ग ने अपने को दोषी मान लिया था। जांच में पाया गया कि साइट के 30 प्रशासक हैं। डॉ. कबीर उनमें मॉडरेटर की भूमिका निभा रहा था। इस घटना के बाद सेक्स ऑफेंडर रजिस्टर में उनका नाम दर्ज किया गया है।

पत्नी से भी हुआ था विवाद

डॉ. कबीर गर्ग आगरा के वरिष्ठ डॉक्टर का बेटा है। यौन शोषण मामले से पहले भी कबीर अपनी पत्नी के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रह चुका है। साल 2020 में डॉ. कबीर के खिलाफ आगरा पुलिस को शिकायत की गई थी। शिकायत कबीर के ससुराल पक्ष की ओर से की गई थी।

इसमें आरोप लगाया गया था कि 2016 में डॉक्टर बेटी की शादी डॉ. कबीर संग हुई थी। बेटी दामाद के साथ लंदन में रहने लगी थी। 2018 में बेटी ने नौकरी शुरू कर दी थी। बेटी का उत्पीड़न किया जाने लगा। 2019 में उसे लंदन से वापस भारत भेज दिया गया। 2019 में दोनों अलग हो गए थे। कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। डॉ. कबीर ने ही खुद ही तलाक मांगा था।

Saurabh Mishra

Saurabh Mishra

    Next Story