Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

चुनाव के बाद चमकेंगे तालाब, पलेगी मछली खिलेंगे कमल

Neelu Keshari
13 April 2024 8:33 AM GMT
चुनाव के बाद चमकेंगे तालाब, पलेगी मछली खिलेंगे कमल
x

-गाजियाबाद के तालाबों की बदलेगी सूरत, सौंदर्यीकरण के बाद खूबसूरत दिखाई देंगे तालाब

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने अधिकारियों के साथ शहर में बदहाल हो रहे तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव सिखरोड, मेनापुर, रहीस पुर, सदरपुर, और महरौली के तालाबों को देखा, जहां अधिकांश तालाबों की स्थिति ठीक नहीं पाई गई है। इसके बाद महापौर ने तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया है। इससे शहर का जलस्तर भी बढ़ेगा।

अधिकांश नई कॉलोनियों में जल निकासी की बहुत समस्या है। तालाब में पानी पहुंच नही पा रहा और अगर पहुंचता है तो ओवरफ्लो होकर कॉलोनी में ही जलभराव हो जाता है। जिसके चलते लगातार शिकायत भी आ रही थी तभी महापौर ने सहायक अभियंता, अवर अभियंता के साथ निरीक्षण किया और इस व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू करने की योजना बनाई जाएगी।

उपरोक्त तालाबों के सौंदर्यीकरण की बहुत आवश्यकता है जिससे भूजल के साथ-साथ नई कॉलोनी की भी समस्या खत्म होगी। इसके बाद उसमें मछली डाली जाएगी और कमल के फूल लगाए जाएंगे। साथ ही तालाब की ओवरफ्लो की स्थिति के लिए नाले के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था भी की जाएगी। सभी तालाब लगभग 5 बीघा से 6 बीघा तक के हैं लेकिन सदरपुर का तालाब 35 से 40 बीघा का है जिनकी पैमाइश कराकर सौंदर्यीकरण कराया जाना है। इस कार्य को सफल बनाने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी और चुनाव के बाद सौंदर्यीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Next Story