Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

मनमुटाव के बाद पत्नी गई थी मायके, युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tripada Dwivedi
28 Aug 2024 11:26 AM GMT
मनमुटाव के बाद पत्नी गई थी मायके, युवक ने फंदा लगाकर दी जान
x

गाजियाबाद। लोनी अंकुर विहार थाना क्षेत्र के खन्ना नगर कॉलोनी में युवक का शव फंदे पर उसके घर में लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक का नाम अभिषेक और उसकी उम्र 25 साल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह कुछ काम नहीं करता था। इसके चलते घर में गृहक्लेश चल रहा था और उसका पत्नी से मनमुटाव हो गया था। करीब 4 दिनों पहले ही पत्नी काजल अपनी मायके चलते गई थी। एसीपी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।

Next Story