Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

जेल में जो कैदी अस्पताल में भर्ती करने के योग्य हो उसे ही भर्ती करें : जिलाधिकारी

Neelu Keshari
1 Jun 2024 9:09 AM GMT
जेल में जो कैदी अस्पताल में भर्ती करने के योग्य हो उसे ही भर्ती करें : जिलाधिकारी
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। जिला कारागार डासना का जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि जेल में साफ सफाई, स्वच्छता, पेयजल और अनुकूल वातावरण है।

जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक आलोक सिंह को निर्देश दिया कि जेल में कैदियों से मिलने वाले उनके परिजनों को निर्देशित किया जाए कि जेल के अंदर पॉलीथिन प्रतिबंध प्लास्टिक सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तु ना लाएं। इसके साथ ही बीमार कैदियों का समय से उपचार कराया जाए और इस बात का ध्यान रखा जाए कि जो सही में अस्पताल में भर्ती करने की स्थिति में हो केवस उसी को भर्ती कराए। साथ ही बढ़ते तापमान को देखते हुए कैदियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने का निर्देश दिया है।

Next Story