Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

पति से अलग अकेली रह रही महिला गई थी ड्यूटी पर, इधर पड़ोसी ने उसके 6 साल के मासूम को गर्म चिमटे से पीटा! जाने क्यों?

Neelu Keshari
4 July 2024 8:14 AM GMT
पति से अलग अकेली रह रही महिला गई थी ड्यूटी पर, इधर पड़ोसी ने उसके 6 साल के मासूम को गर्म चिमटे से पीटा! जाने क्यों?
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। फैक्ट्री में काम पर गई एक महिला के छह साल के बच्चे को गर्म चिमटे से पीटने का मामला सामने आया है। मां काम से घर लौटी तो बच्चे के शरीर पर कई निशान देख उसके होश उड़ गए। पुलिस का कहना है कि बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शाहपुर बम्हैटा गांव में यशपाल के मकान में किराए पर रहने वाली शिवानी का कहना है कि वह फैक्टरी में काम करके अपनी आजीविका चलाती हैं। पारिवारिक विवाद के चलते वह अपने पति से अलग तीन बच्चों के साथ रहती हैं। फैक्टरी में काम पर जाने के दौरान उनके तीनों बच्चे घर पर अकेले रहते हैं। वह फैक्ट्री में ड्यूटी पर गईं हुई थी, उसके बच्चे घर पर अकेले थे। शिवानी का कहना है कि वह शाहपुर बम्हैटा में ही रामभूल के मकान में किराए पर रहने वाले अपने परिचित शमशेर से बच्चों की देखभाल रखने के लिए कह कर गई थीं। 26 वर्षीय शमशेर मूलरूप से जिला सिवान बिहार के सरसा गांव का रहने वाला है।

शिवानी के मुताबिक, ड्यूटी से वापस लौटने पर उन्हें छह वर्षीय बेटा कृष्णा बुरी तरह बिलखता हुआ मिला। उसके शरीर पर जलाने के निशान थे। जानकारी करने पर पता चला कि शमशेर ने मामूली बात पर उनके बेटे को गर्म चिमटे से पीटा है। शिवानी का आरोप है कि शमशेर से शिकायत की तो गलती मानने की बजाय उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Neelu Keshari

Neelu Keshari

    Next Story